फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रदान कर दो के जीवन में किया उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। व्यापारी राज किशोर गुप्ता निधन के बाद दो की जिंदगी में उजियारा भर गए। आंख अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी दोनों कार्निया नेत्र बैंक में सुरक्षित रख ली हैं। अब दो जरूरतमंदों को कार्निया का प्रत्यारोपण किया जाएगा। शहर के लोहारबाग निवासी राज किशोर गुप्ता (70) की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पुत्र सोमेश गुप्ता ने नेत्रदान करवाया।
विज्ञापन

उनकी कार्निया 24 घंटे के अंदर दो नेत्रहीनों को उजाला देगी। सक्षम संस्था के संदीप भरतिया, मुकेश अग्रवाल, सुभाष अग्निहोत्री, विकास व अक्षत ने आंख अस्पताल के डॉक्टरों की टीम गठित करवाकर ऑपरेशन से नेत्रदानी की दोनों कार्निया सुरक्षित कर ली। सुभाष अग्निहोत्री ने बताया, यह 192वां नेत्रदान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें