फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला अस्पताल में अब निशुल्क मिलेगी हेपेटाइटिस जांच की सुविधा

Tue, 14 Jan 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में जांचों का दायरा बढ़ेगा। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर जांच की सुविधाएं मिलेंगी। 2800 रुपये वाली हेपेटाइटिस बी व सी की जांच अब निशुल्क होगी। जिला अस्पताल में एक सप्ताह के अंदर यह जांचें शुरू हो जाएंगी। इससे मरीजों को अब लखनऊ तक की भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में इस समय करीब 30 जांचों की सुविधाएं मरीजों को मिल रही हैं। लेकिन कई अन्य बड़ी जांचें अस्पताल में नहीं हो पा रही हैं। इसकी वजह से मरीजों को बाहर जांच करवानी पड़ती है।
वहीं हेपेटाइटिस बी व सी की जांच अस्पताल में नहीं थी। मरीज लखनऊ मेडिकल कॉलेज से यह जांच करवाते थे। वहां पर इस जांच के लिए उन्हें करीब 2,800 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब यह सुविधा जिला अस्पताल में ही मिलनी शुरू हो जाएगी। अस्पताल में नई मशीन आ गई है। अब बस रीजेंट आना बाकी है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर यह जांच भी प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन




महंगी दवाओं की पहले से है सुविधा

हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त मरीज का इलाज करीब तीन से छह माह तक चलता है। इसके लिए प्रतिमाह करीब 10 हजार की दवाओं की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में यह दवाएं पहले से ही मरीजों को निशुल्क मिल रही हैं। अब जांच भी सुविधा निशुल्क होने से हेपेटाइटिस सी का समुचित इलाज मिल सकेगा।



एक सप्ताह में थायराइड जांच की भी मिलने लगेगी सुविधा

जिला अस्पताल के मरीजों को थायराइड जांच की भी सुविधा एक सप्ताह में मिलनी शुरू हो जाएगी। इसकी मशीन पैथोलॉजी में लगा दी गई है, रीजेंट भी आ गया है। कुछ तकनीकी समस्याएं जिन्हें एक-दो दिन में दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




लगातार हो रहा इजाफा

जिला अस्पताल में जांचों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हेपेटाइटिस व थायराइड जांच की सुविधा जल्द प्रारंभ हो जाएगी।

- डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें