जंगली जानवर के पगचिह्नों की तलाश करती वन विभाग की टीम।
- फोटो : जंगली जानवर के पगचिह्नों की तलाश करती वन विभाग की टीम।
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में कहीं न कहीं लगातार जंगली जानवर के पगचिह्न मिल रहे हैं। बुधवार को सुल्तानपुर हरिप्रसाद निवासी किसान लल्ला यादव के खेतों में जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। वन विभाग की टीम ने इलाके में कॉम्बिंग कर ग्रामीणों को सजग रहने को कहा है।
बता दें कि गत मंगलवार को अंबर सरांय के किसानों ने भवानीपुर के निकट दो जंगली जानवरों को देखने का दावा किया था। वहीं, बुधवार को मोहिउद्दीनपुर के खेतों की मेड़ पर तथा सुल्तानपुर हरिप्रसाद गांव में खेत में जंगली जानवर के पगचिह्न देखे गए हैं। गांव निवासी लल्ला यादव के मुताबिक बुधवार को वह अपने खेतों की ओर गए थे, जहां अज्ञात जंगली जानवर के पगचिह्न देखकर वह डर गए। सूचना पर वन दरोगा राजकुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग की।क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।