फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दूसरे दिन भी जांच जारी, लिए गए सड़क के नमूने

विज्ञापन
सड़क खोदवाकर जांच करते लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता । - फोटो : सड़क खोदवाकर जांच करते लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ।
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। ब्लॉक गोंदलामऊ क्षेत्र में कोरौना से रामगढ़ के बीच 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक रावत ने की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण कर नमूने भरवाए थे। बुधवार को दूसरे दिन भी जांच जारी रही, इस दौरान रोड में तीन स्थानों से नमूने लिए गए। जांच अधिकारी लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक चंद्रा ने बुधवार को मार्ग में कई स्थानों से जांच के लिए नमूने भरवाकर सील कराए। यह कार्रवाई निर्माण कार्य की गुणवत्ता की परख करने के उद्देश्य से की जा रही है। सहायक अभियंता विवेक चंद्रा ने बताया कि तीन स्थानों से सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए आईआईटी कानपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें