सीतापुर। रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अब जल्द ही बस स्टेशन पर भी यात्री एलसीडी स्क्रीन पर बसों के आने जाने का समय देख सकेंगे। इसके लिए बस अड्डे पर स्क्रीन को लगा दिया गया है। जल्द ही लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।
अब तक बस स्टेशन पर किसी भी बस के आने का समय जानने के लिए लोगों को पूछताछ केंद्र पर जाना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
परिसर में ही हर बस के आने जाने का समय लोगों को पता चल जाएगा। जहां पर यात्री बैठकर बसों का इंतजार करते हैं। वहीं पर स्क्रीन को ऊपर की तरफ लगाया गया है। ताकि वह आसानी से समय देख सकें। हालांकि अभी इसमें कोई समय नहीं दिख रहा है। क्योंकि विभाग की ओर से फीडिंग का काम किया जा रहा है।
इसके लिए चार लोगों की एक टीम को लगाया गया है। जो कि लगातार हर बस का टाइम उसका रूट आदि को डाटा में डालने का काम कर रहे हैं। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
एलसीडी स्क्रीन लग गई है। डाटा फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
- अरुण कुमार, एआरएम, सीतापुर डिपो