फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अब बीईओ चखेंगे एमडीएम का स्वाद

Tue, 12 May 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मध्याह्न भोजन योजना के तहत लहरपुर में तहरी में कीड़े मिलने के बाद अब सख्त निगरानी होगी। बीईओ रोजाना पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। रसोई घर के सामान व भोजन की गुणवत्ता खुद ही चखकर चेक करेंगे। कमी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने सभी बीईओ को निरीक्षण करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लहरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय तारनपुर में चार दिन पहले तहरी में कीड़े मिले थे। अभिभावकों व बच्चों ने विरोध जताया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जिलाधिकारी ने एसडीएम लहरपुर से जांच करवाई थी। मामला सही निकला। इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद जिलाधिकारी ने बीएसए को एमडीएम की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए। बीएसए ने सभी बीईओ से कहा कि वे रोजाना पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें। इस दौरान शिक्षकों की हाजिरी, रोस्टर के मुताबिक पढ़ाई, टीएलएम का प्रयोग, डीबीटी की समीक्षा करें।
विज्ञापन


इसके साथ ही एमडीएम का गहनता से निरीक्षण करें। रसोई घर की साफ-सफाई व्यवस्था भी परखें। सब्जी मसाले, आटा, चावल, दाल की गुणवत्ता व रखरखाव को जरूर देखें। इसमें कमी मिलने पर रजिस्टर पर अंकित करते हुए दुरुस्त करवाएं। इसके बाद भी अगर सुधार न हो तो कार्रवाई करें।
विज्ञापन


-
गुणवत्ता वाला मिलेगा भोजन
नौनिहालों को हर हाल में गुणवत्ता वाला भोजन दिया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एमडीएम की रोजाना मॉनिटरिंग होगी।
-अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें