फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1.84 लाख वोटरों को भेजा जाएगा नोटिस

Thu, 15 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद अब अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन ने 1,84,488 मतदाताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। ये वे मतदाता हैं जिनका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। कोई भी पारिवारिक रिकॉर्ड वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला है। कोई डिजिटल रिकॉर्ड संबंधित बूथ पर उपलब्ध नहीं है। इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसआईआर अभियान में जिले के 1,84,488 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। इन मतदाताओं का विवरण वर्ष 2003 की पुरानी वोटर लिस्ट से गायब है। साथ ही उनके पारिवारिक रिकॉर्ड भी नहीं मिल पाए हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या में सदर तहसील क्षेत्र में अनमैप्ड मतदाता शामिल हैं। यहां 31,468 मतदाताओं का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीरता से लेकर इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नोटिस में संबंधित अनमैप्ड मतदाता को अपने बीएलओ से निर्धारित तिथि में संपर्क कर अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, बीएलओ भी ऐसे मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देकर उनके साक्ष्य संकलित करेंगे। यदि कोई मतदाता साक्ष्य देने में विफल रहता है या उसका पता नहीं मिलता है, तो उसका नाम मतदाता सूची से स्थाई तौर पर हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें