फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शेख सरांय मोहल्ले में बल्लियों के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

Thu, 15 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बल्ली के सहारे गुजरे बिजली के तार।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मोहल्ला शेख सरांय में बल्लियों के सहारे तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। पतली गली में तार बांधने के लिए लगाई गई बल्लियां एक तरफ झुक गई हैं। यह किसी भी समय गिर सकती है। ऐसे में जोखिम उठाकर लोग आवागमन करने को मजबूर हैं। यहां के नागरिकों का कहना है कि शिकायत करने पर भी बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शेख सरांय मोहल्ले में बिजली आपूर्ति के लिए बल्लियों का सहारा लिया जा रहा है। एक बल्ली में कई बिजली के केबिल बांधे गए हैं। मोहल्ले वासी रेहान का कहना है कि बालिका डिग्री कॉलेज के पास तो हालात बेहद खराब हैं। यहां बल्लियों पर तारों का मकड़जाल फैला है। इससे कुछ बल्लियां झुक गई हैं। लगता है मानों किसी भी समय गिर जाएंगी। असगर ने बताया कि बिजली के कई केबिल आपस में उलझे हुए हैं।
गली में निकलने से डर लगता है। मजबूरन खतरा उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। शमीम ने बताया कि बारिश के समय इन बिजली के तारों से कभी-कभी चिंगारियां निकलने लगती हैं। जिसके कारण सभी तार आपस में टकराने लगते हैं और आग लगने का खतरा बना रहता है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इस बाबत शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने खंभे लगवाकर समस्या दूर कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन






समस्या दूर कराने का करेंगे प्रयास



मेरे जॉइन करने से पहले शेख सरांय में बल्लियों पर केबल बंधे थे। वर्तमान में खंभा लगवाए जाने की कोई योजना भी नहीं चल रही है। सर्वे कराते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। समस्या दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


- राकेश कुमार सिंह, अवर अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें