फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुन मिली हल्दी बेचने पर व्यापारी को नोटिस

Wed, 22 Jun 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
ग्राहकों को गुणवत्ताविहीन घुन मिली हल्दी बेची जा रही है। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुआ है। हल्दी में इंसेट (घुन से क्षतिग्रस्त हल्दी) की मात्रा 22 प्रतिशत मिली है। जबकि इसकी मात्रा एक प्रतिशत होनी चाहिए। टीम ने व्यापारी को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मई में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान खाद्य सुरक्षाधिकारी रवींद्र कुमार ने कुतुबनगर के वेद प्रकाश गुप्ता के किराने की दुकान पर छापा मारा। यहां पर विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की।

खुली बिक रही हल्दी की गुणवत्ता प्रभावित दिखी। जिस पर इसका एक नमूना एकत्र किया। इस नमूने को जांच के लिए मेरठ की राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया था। वहां से आई जांच रिपोर्ट में हल्दी अधोमानक मिली। हल्दी में इंसेट की मात्रा 23 प्रतिशत मिली। जबकि विभाग का कहना है इसकी मात्रा एक प्रतिशत होनी चाहिए। इसका शरीर पर भी कुप्रभाव पड़ता है। जिस पर व्यापारी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें