फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डिजिटल हाजिरी नहींं लगाने पर 2309 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Tue, 04 Nov 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बच्चों की डिजिटल हाजिरी लगाने के मामले में लापरवाही बरतने वाले 2309 प्रधानाध्यापकों को बीएसए की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सभी प्रधानाध्यापकों को दो दिन में बच्चों की शत प्रतिशत डिजिटल हाजिरी दर्ज कराने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 11 डिजिटल पंजिकाएं संचालित है। प्रधानाध्यापकों को इनका शत प्रतिशत प्रयोग करने का निर्देश है। हाल ही में शासन ने डिजिटल छात्र उपस्थित पंजिका का शत प्रतिशत पालन करने की हिदायत दी गई थी। बीएसए द्वारा की गई समीक्षा में उजागर हुआ कि 2309 प्रधानाध्यापकों ने ऑनलाइन डिजिटल हाजिरी नहीं भरी है। वह पहले की तरह रजिस्टर पर हाजिरी अंकित कर रहे हैं। इस पर बीएसए अखिलेश प्रताप ने नाराजगी जताते हुए इन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर दो दिन में ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें