फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएचओ को सेवा समाप्ति का दिया नोटिस

Thu, 08 Jan 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने बुधवार को पिसावां के आयुष्मान आरोग्य मंदिर वजीरनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित व्यवस्था को परखने के साथ उजागर खामियों को दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान काम काज में लापरवाही मिलने पर सीएचओ को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य कटौतियां करने के लिए निर्देशित भी किया।
रजिस्टर अपडेट न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मुख्य सेविका को नोटिस जारी करने के साथ ही एएनएम को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले एएनएम से उपकरण के बारे में जानकारी ली। एचआरपी रजिस्टर में कमी मिलने पर संबंधित को सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीएचसी में व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर सीएचओ शोभित मिश्रा की सेवा समाप्ति की नोटिस, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य कटौतियां करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि आशाएं ज्यादा से ज्यादा संस्थागत प्रसव कराएं और लोगों को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक भी करें।
डीएम ने ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन किया एवं आंगनबाड़ी रजिस्टर व उनके उपकरण को देखा। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि लंबाई नापने वाली नई मशीन लगाई जाए।
गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अद्यतन रखने के निर्देश दिए। सैम एवं मैम के रजिस्टर के अवलोकन में कमियां मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा शुक्ला के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
रजिस्टर में कमियां मिलने पर एएनएम डॉली मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं मुख्य सेविका को नोटिस जारी करने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें