फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर 250 बीएलओ व अफसरों को नोटिस

Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के पंजीकरण के द्वितीय विशेष अभियान दिवस में बूथों से गैरहाजिर बीएलओ व पदाभिहीत अफसरों पर गाज गिरी। इस प्रकरण में सभी गैरहाजिर बीएलओ व पदाभिहीत अफसरों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर सभी के विरुद्ध केस दर्ज होगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के फरमान पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रत्येक रविवार को विशेष दिवस प्रस्तावित है। रविवार को द्वितीय विशेष दिवस में डीएम के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया था।

मुआयने में 217 बीएलओ व 33 पदाभिहीत अफसर बूथों से नदारद मिले थे। इस पर सभी एसडीएम ने अपनी तहसीलों के गैरहाजिर बीएलओ व पदाभिहीत अफसरों को नोटिस जारी किया है। इसके माध्यम से उन्होंने अनुपस्थिति कर्मियों से जवाब तलब किया है। एसडीएम सदर दीपेन्द्र यादव ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं आने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें