फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कस्तूरबा में पानी ही नहीं, सरसों तेल का नमूना भी हुआ फेल

Fri, 06 Feb 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बीमार होने पर भर्ती कराई गईं थीं छात्राएं। फाइल फोटो
विज्ञापन
सीतापुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रेउसा में पानी दूषित मिलने के बाद अब सरसो तेल की भी गुणवत्ता खराब मिली है। प्रयोगशाला की जांच में यह फेल(अधोमानक) हो गया है। इस पर विद्यालय को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 12 दिसंबर 2025 को एक साथ 15 छात्राएं बीमार हो गईं थीं। छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी दस्त व सांस फूलने की समस्या उत्पन्न हुई थी। इन छात्राओं में सुहानी, अंशिका, शालिनी, शशी, अंकिता, जुगनी, पल्लवी, ज्याेति सहित अन्य छात्राएं शामिल थी। तीन छात्राओं को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। हालांकि इलाज के बाद सभी छात्राएं ठीक हो गई थी।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने इसे गंभीरता से लिया था। राज्य स्तरीय टीम से पानी की गुणवत्ता की जांच करवाई थी। इसमें पानी दूषित मिला था। इसी वजह से छात्राओं के बीमार होने की बात सामने आईं थीं। इसके बाद एफएसडीए विभाग ने 13 दिसंबर को विद्यालय की रसोई से सरसो तेल का नमूना लिया था। आगरा प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में यह फेल हो गया है। इस पर विद्यालय को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


इन मामलों में होता है जुर्माना
सहायक खाद्य आयुक्त अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में नमूना अधोमानक मिला है। इसलिए इस तरह के मामलों में केवल जुर्माना का प्रावधान होता है। विद्यालय को नोटिस दिया गया है। वह 15 दिन के अंदर दोबारा जांच करवाने का अनुरोध कर सकते है। अगर जांच नहीं करवाते है तो वाद दायर किया जाएगा। न्याय निर्धारण अधिकारी इस तरह के अधोमानक मामलों में जुर्माना लगाते है।

97 विद्यालयों के भरे जा चुके है नमूने
97 विद्यालयों में भरे नमूने एफएसडीए विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में बन रहे एमडीएम की जांच की। एक साल के अंदर 97 विद्यालयों से नमूने लिए गए। यह पके पकाए भोजन के शामिल थे। जिसमें केवल रेउसा का नमूना फेल हुआ है। विभाग का कहना है जल्द ही अभियान चलाकर स्कूलों में नमूने संकलित किए जाएंगे।

पेट में हो जाती है दिक्कत
सीएचसी अधीक्षक महमूदाबाद डॉ. आशीष कुमार बताते है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से पेट में तमाम दिक्कतें पैदा हो जाती है। तेल की गुणवत्ता खराब होने से पेट दर्द, लिवर में सूजन, जी मचलाना सहित अन्य समस्याएं होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


दायर होगा वाद
सरसो तेल का नमूना जांच में फेल मिला है। विद्यालय को नोटिस दिया गया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
अमित कुमार सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें