फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, नामांकन आज से

Fri, 03 Nov 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ELECTION
विज्ञापन
निकाय चुनाव में तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। इसी के साथ धुरंधरों में कुर्सी की जंग आज से तेज हो जाएगी। जिले की छह नगर पालिका व पांच नगर पंचायत अध्यक्षों के अलावा 222 वार्डों में सभासद का पद जीतने को घमासान होगा।
विज्ञापन


4 लाख 16 हजार 237 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। प्रशासन की ओर से स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन व निर्वाचन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन 4 नवंबर से 10 नवंबर तक होगा। मतदान 29 नवंबर को होगा।

सदर तहसील समेत जिले के सभी नामांकन स्थलों पर बैरीकेडिंग करा दी गई है। निकाय चुनाव का बिगुल तो अधिसूचना जारी होने के साथ ही बज चुका है। चुनावी दंगल में धुरंधरों के बीच कुर्सी की जंग अब नामांकन के साथ तेज होगी।
विज्ञापन


जिले में छह नगर पालिका परिषदों और पांच नगर पंचायतों की अध्यक्ष का ताज हासिल करने की उठापटक अबकी बेहद रोचक होने के आसार हैं। इसके अलावा 222 वार्डों में सभासद पद को लेकर भी घमासान होगा।

निकायवार वार्डों की बात करें तो नगर पालिका सीतापुर में 30 वार्ड तथा बिसवां, लहरपुर, मिश्रिख, खैराबाद व महमूदाबाद में 25-25 वार्ड हैं। नगर पंचायत पैंतेंपुर में 11 वार्ड और हरगांव, महोली, सिधौली व तंबौर में 14-14 वार्ड हैं। इस बार निकाय क्षेत्रों के 4 लाख 16 हजार 237 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन ने नामांकन व निर्वाचन की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें