त्रिस्तरीय पंचायत के प्रधान, बीडीसी समेत ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उपचुनाव होगा। इन पदों के लिए 14 फरवरी को नामांकन होगा। यह प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ब्लॉक मुख्यालयों पर चलेगी।
21 फरवरी को मतदान को होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नामांकन 14 फरवरी व पत्रों की जांच 15 फरवरी को होगी। 21 को मतदान के बाद 23 को वोटों की गिनती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में प्रधान का एक व बीडीसी के 10 पद रिक्त हैं जिन पर चुनाव होगा। बेहटा विकास खंड के पट्टी नेवादा में प्रधान रमाकांत की एक जनवरी को मृत्यु के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।
वही रेउसा में 3, पिसावां में 2 व एलिया, बिसवां, पहला, परसेंडी, महोली में एक-एक रिक्त वार्ड पर भी निर्वाचन किया जाना हैं। इसके अलावा जिले के 19 विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्याें के 2982 पद रिक्त हैं।