अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश व बार कौंसिल के आह्वान पर 15 फरवरी को अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे। इस दिन अधिवक्ता काम नहीं करेंगे।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तथा यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल ने हमीरपुर के अधिवक्ता अशोक कुमार अहिरवार की जघन्य हत्या की तीव्र शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि अभी लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की हत्या के मुलजिम पकड़े भी नहीं गए थे कि दूसरे अधिवक्ता की हत्या हो गई।
इससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ता आक्रोशित हैं। बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 15 फरवरी को इन घटनाओं के विरोध में वकील काम नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारीजनों को अखलाख फार्मूले के आधार पर न्यूनतम 45 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिया जाए तथा हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए।