फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लालबाग से घंटाघर तक नो व्हीकल जोन, ड्रोन से होगी निगरानी

Fri, 27 Feb 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। होली पर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से लालबाग से घंटाघर तक नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। यहां बैरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। आठ स्थानों पर ई रिक्शों के लिए डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि लाल कपड़ा कोठी, गुरुद्वारा तिराहा, रंपा टॉकीज, घंटाघर, दुर्गापुरवा मार्ग, ट्रांसपोर्ट चौराहा और अग्र्रसेन पार्क से ई रिक्शों को डायवर्ट किया जाएगा। इन स्थानों से दो पहिया व चार पहिया वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी।
लालबाग से घंटाघर तक कोई भी वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को इस क्षेत्र में पैदल ही खरीदारी करनी होगी। बताया कि इस काम में 143 ट्रैफिक कर्मी यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। इनमें 13 टीएसआई, 30 आरक्षी और 100 होमगार्ड व पीआरडी जवान रहेंगे। पूरे शहर को तीन सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


ड्रोन से होगी निगरानी, गश्त करेंगे उच्चाधिकारी
एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि होली पर्व पर ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था है। पुलिस अधिकारी जरूरत पड़ने पर ड्रोन से बाजारों की निगरानी करेंगे। साथ ही एलआईयू भी सक्रिय रहेगी। अवांछित व आपराधिक तत्वों पर नजर रहेगी। होली के पर्व पर हुड़दंग करने वालोें से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें