फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, बिके 714 परचे

Sat, 04 Nov 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए शनिवार से नामांकन शुरू हो गए। यहां की 11 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 84 नामांकन पत्र खरीदे। जबकि सभासद पदों के लिए भी 694 परचों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


खास बात तो यह है कि सीतापुर और लहरपुर पालिका अध्यक्ष सीट के लिए दो पूर्व विधायकों ने भी परचा खरीदा। यहां 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल होंगे।
सीतापुर जनपद में 11 निकाय हैं।

इनमें छह नगर पालिका परिषद सीतापुर, खैराबाद, बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर एवं मिश्रिख-नैमिषारण्य तथा पांच नगर पंचायत हरगांव, सिधौली, महोली, तम्बौर-अहमदाबाद एवं पैंतेपुर हैं। यहां की सभी निकायों में 29 नवंबर को मतदान होगा।

तीसरे चरण की अधिसूचना निर्गत होते ही 11 निकायों के अध्यक्ष व 222 सभासद पदों की शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन समूचे जनपद की सातों तहसील परिसरों में दावेदारों की खूब चहलकदमी रही। यही नहीं उन्होंने कई सेटों में परचे भी खरीदे।
विज्ञापन


सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक सीतापुर तहसील में सीतापुर पालिका अध्यक्ष पद के छह परचे बिके। जबकि सभासद पद के लिए 150 परचों की बिक्री की गई। हरगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दस तथा सभासद के 38 परचे खरीदे गए।

खैराबाद पालिका में अध्यक्ष पद के एक व सभासद के 75 नामांकन पत्र बिक्री हुई। नगर पालिका महमूदाबाद अध्यक्ष के आठ व सभासद के 81 परचे बिके। नगर पंचायत पैंतेपुर के अध्यक्ष पद के 14 तथा सभासद के 29 नामांकन पत्र खरीदे गए।

नगर पंचायत सिधौली में अध्यक्ष के एक तथा सभासद के 77 नामांकन पत्र बिके। मिश्रिख तहसील में नगर पंचायत महोली अध्यक्ष पद के 8 तथा सभासद के 47 परचे बिक्री हुए। लहरपुर तहसील में नगर पालिका लहरपुर के अध्यक्ष पद के 12 तथा सभासद के 94 परचे खरीदे गए।

इसी प्रकार नगर पंचायत तम्बौर अहमदाबाद में अध्यक्ष पद के 9 व सभासद पद के 20 परचे बिक्री हुए। नगर पालिका परिषद बिसवां अध्यक्ष पद के 10 परचे बिके। जबकि सभासद के 74 नामांकन पत्र खरीद की गई। मिश्रिख-नैमिषारण्य पालिका अध्यक्ष के परचे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें