फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कोई नया नहीं मिला मामला, स्वास्थ्य विभाग को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में तीन दिन पहले एक साथ आए कोरोना के 27 मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया था। मंगलवार को जिले में कोरोना का कोई केस सामने नहीं आने से विभाग ने राहत की सांस ली। जिले में तीन दिन पहले पिसावां, मिश्रिख व तंबौर में 27 पॉजिटिव केस मिले थे।
विज्ञापन

जिसमें पिसावां में दो बच्चे भी संक्रमित थे। एक साथ इतने मामले आने से मामला शासन स्तर तक पहुंचा था। इस पर शासन से आई एक टीम ने पिसावां में बच्चों के घर जाकर उनके परिवारीजनों से पूछताछ की थी। इन सभी मरीजों की जांच के लिए दोबारा सैंपल भेजे गए है।
डेल्टा प्लस वैरिएंट की जांच भी कराई जा सकती है। हालांकि इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़े में मामले शून्य रहे। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया 27 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जिले में कुल एक्टिव केस 35 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें