फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ घेरा उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर/सीतापुर। बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान किसानों ने मंगलवार को झरेखापुर पावर हाउस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने झरेखापुर, रिखौना व ढोलई फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। किसानों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली देहात प्रभारी राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। जेई राकेश कुमार के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

जेई ने कहा कि उनकी अभी हाल में ही पोस्टिंग हुई है। समस्या पता चली है। लोड बहुत हो गया है। एक ट्रांसफार्मर अतिरिक्त लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर सरवन सिंह, कमलप्रीत सिंह, पिंटू सिंह, दुर्गेश यादव, अनिल कुमार कुलदीप, कपिल सिह, संदीप कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें