फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे से नौ लोग बीमार

Mon, 16 Nov 2015 11:20 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा क्षेत्र में परसपुर निवासी मोईद के पुत्र सल्ला (16), जाकिर के पुत्र आरिफ (7) के शरीर पर दाने पड़ गए। तेज बुखार होने पर उन्हें परिवारजनों ने क्षेत्र के एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों के खसरे की चपेट में आने की बात कही है।
विज्ञापन


उधर भरथा निवासी पतिराज की पुत्री माधुरी देवी (15), अंबुज (25), मोगलनपुर निवासी सलाहुद्दीन की डेढ़ वर्षीया पुत्री महक, नई बस्ती रेउसा निवासी दिलेराम का पुत्र सूरज (6), अवधेश का पुत्र अंश (3), बखतराम का पुत्र हिमांशु (4) व हीरालाल का पुत्र राम सागर (16) भी बीमार है। इन लोगों के शरीर पर दाने निकलने के साथ तेज बुखार की शिकायत है। चिकित्सकों ने खसरे होने की बात कही है।

पीड़ितों परिवारीजनों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र दूर होने के कारण सरकारी चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। उधर रेउसा सीएचसी प्रभारी कमलेश चंद्रा ने बताया कि जहां खसरे की शिकायत मिल रही है वहां स्वास्थ्य टीमें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन के समय होती बीमारी
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. पंकज अवस्थी के मुताबिक खसरे की बीमारी मौसम में परिवर्तन के दौरान होती है। शुरुआत में बुखार आने के साथ शरीर पर छोटे छोटे दाने पड़ जाते हैं। बुखार तेज होता है। यह वायरल बुखार है जो करीब 72 घंटे तक मरीज को जकड़े रखता है।

सावधानी बरतें
खसरा संक्रामक बीमारी है। यह एक से दूसरे में बड़ी तेजी से फैलती है। इसलिए किसी के खसरे की चपेट में आने की स्थिति में ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति उसके संपर्क में नहीं आने पाए। संपर्क में आने से स्वस्थ्य व्यक्ति भी चपेट में आ सकता है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें