फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी-जेवर समेत नौ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर तालगांव कोतवाली इलाके में बेखौफ चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और जेवर समेत करीब नौ लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। घर से कुछ दूरी पर खेतों में खाली बक्से पड़े मिले। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तालगांव कोतवाली क्षेत्र के कला बहादुरपुर निवासी बरकत अली का संयुक्त परिवार है। उन्होंने मेंथा आयल व पुराना ट्रैक्टर बेचकर तीन लाख 95 हजार 570 रुपये बक्सों में रखे थे। बुधवार रात घर के बाहर शौचालय से चढ़कर कमरे में घुसे चोर चार बक्से चुरा ले गए। गुरुवार सुबह जागने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई।
पड़ोस के खेतों में खाली बक्से बड़े मिले। गृहस्वामी ने बताया कि पांच लाख रुपये कीमत के जेवर व घर में रखी तीन लाख 95 हजार 570 रुपये की नकदी सहित करीब नौ लाख का माल चोरी हुआ है। बरकत अली ने कोतवाली तालगांव में चोरी की सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। तालगांव कोतवाल अजय यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें