फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता समेत नौ की मौत, 219 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना से मौतों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन में अधिवक्ता समेत नौ लोगों की मौत हो गई। 219 लोग संक्रमित हुए हैं। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। एक्टिव केसों की संख्या 1541 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की बेकाबू लहर लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। संक्रमण के मामले जरूर दो दिन में कम आए हैं। लेकिन मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अगर दो दिन की बात की जाए तो नौ लोगों की मौत हुई है। शहर के सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता शशि प्रताप सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पहले हालत में काफी सुधार हुआ। उसके बाद अचानक तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर इन मौतों की सूचना फीड की गई है। 219 लोग संक्रमित मिले हैं। अब शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी काफी केस आ रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि गांवों में संदिग्ध मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है। इसी वजह से नए लोग सामने आ रहे है। जिले में 1541 एक्टिव केस हो गए हैं। 5010 लोग पिछले एक माह में ठीक हुए हैं। 1259 लोग होम आइसोलेट है। दो मरीज सीएचसी खैराबाद व 19 मरीज जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें