बिसवां/सीतापुर। बिसवां कस्बे के गुलजार शाह मेला मैदान के पीछे स्थित तालाब के पास उगीं झाड़ियों में एक नवजात का शव शुक्रवार को मिला। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया गर्भपात का मामला लग रहा है। (संवाद)