फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नवजात की मौत, लापरवाही का लगाया आरोप

Tue, 01 Apr 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। सीएचसी में मंगलवार को प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर नवजात को केजीएमयू रेफर किया गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां नवजात ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने सीएचसी में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


सिद्धेश्वर नगर निवासी विवेकानंद शुक्ल ने पत्नी रुचि शुक्ल (28) को सीएचसी में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया। उनका आरोप है कि चिकित्सक व नर्सों ने जच्चा के साथ जोर जबरदस्ती की। जब सामान्य डिलीवरी नहीं हुई तो छोटा ऑपरेशन भी कर दिया। इसके बाद जन्मे बच्चे की हालत बिगड़ती रही। गंभीर हालत में नवजात को केजीएमयू रेफर किया गया।
परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को मृत बच्चे के साथ वापस लौटे परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि जांच के लिए बच्चे का पोस्टमार्टम कराने की सहमति मांगी। परिजन सहमति न देकर नवजात संग वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें