फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बनेगी सिक न्यू वार्ड केयर यूनिट

Wed, 02 Sep 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब महिला चिकित्सालय में जन्म के बाद नवजात को इलाज कराने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें महिला अस्पताल में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन्हें इलाज की सहूलियत देने को वहां पर सिक न्यू वार्ड केयर यूनिट की स्थापना होगी। इस यूनिट में नवजात को रखा जाएगा।
विज्ञापन


मशीनों के जरिए यहां पर जन्मजात शिशुओं में खून की कमी, वजन कम होने जैसे बीमारियों का आसानी से इलाज हो सकेगा। इस पर तकरीबन 28 लाख रुपये खर्च होंगे। महिला अस्पताल में इस यूनिट की स्थापना के लिए शासन ने बजट रिलीज कर दिया है।

महिला चिकित्सालय में नवजात के इलाज की कोई सुविधा नहीं है। जन्म के बाद अगर शिशुओं को कोई समस्या होती है तो उन्हें जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है पर यहां भी मशीन पर रखकर इलाज कराने की सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन


ऐसे में शिशुओं को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सालयों की ओर भागदौड़ करनी पड़ती है। वहीं गरीब तबके के लोग इन महंगे अस्पतालों में इलाज नहीं करा पाते हैं। इससे निपटने के लिए महिला चिकित्सालय में सिक न्यू वार्ड केयर यूनिट बनाई जाएगी।

यहां पर नवजात का बेहतर इलाज किया जाएगा। इस यूनिट पर करीब 28 लाख रुपये खर्च होंगे। जिसमें 25 लाख से मशीनें खरीदी जाएगी। शेष बजट से यूनिट निर्माण पर खर्च किया जाएगा। शासन ने बजट रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें