फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 26 सितंबर से लागू होगा नया सर्किल रेट

Thu, 04 Sep 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला प्रशासन ने कृषक, अकृषक, वाणिज्यिक व औद्योगिक भूमि के सर्किल रेट की नई दरें प्रस्तावित कर दी हैं। यह दरें 26 सितंबर से लागू होनी हैं। इसके तहत मूल्यांकन सूची को पुनरीक्षित किया जाना है। इस सूची को अंतिम रूप देकर अब नई दरें प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से प्रस्तावित मूल्यांकन सूची जिले के सभी एसडीएम कार्यालयों व उपनिबंधक कार्यालयों में लगाई जाएगी। इसके साथ यह सूची सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय व डीएम कार्यालय के साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व के स्टांप लिपिक पटल पर भी लगेगी।
जिला प्रशासन ने प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां व सुझाव के लिए शुक्रवार से 15 दिनों का समय दिया है। यदि किसी को भी इन दरों में कोई आपत्ति हो तो वह पांच सितंबर से 15 दिनों तक आपत्तियां व सुझाव दर्ज करा सकता है। इसके बाद अंतिम रूप से प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के सापेक्ष प्राप्त सुझाव व आपत्तियों का निस्तारण 22 व 23 सितंबर को एसडीएम स्तर पर गठित समिति करेगी।
विज्ञापन

यदि किसी आपत्ति का निस्तारण उप जिला स्तर पर नहीं हो पाएगा तो उनका निस्तारण 24 व 25 सितंबर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व सहायक महानिरीक्षक निबंधन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। 26 सितंबर को पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें