फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भूमि के विवाद में भतीजों ने बुआ को पीटकर मार डाला

Sun, 22 Feb 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
उमा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिधौली/ कुंवरगड्डी। अटरिया के जजौर गांव में शनिवार को भूमि विवाद में एक महिला की उसके भतीजों ने पीटकर हत्या कर दी। महिला के पति ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी आमोद कुमार के अनुसार दोपहर के समय उनकी पत्नी उमा (53) घर में चारपाई पर बैठी थीं। तभी हरदोई के संडीला सदर बाजार निवासी देबू व सक्षम आ गए। आरोपियों का उमा से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों भाइयों ने लोहे की रॉड से उमा पर वार कर दिया। दोनों ने उमा पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने पर वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गईं।

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाई भाग निकले। आननफानन ग्रामीणों की मदद से उमा को हिंद अस्पताल पहुंचाय गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि मामले में पति की तहरीर पर आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आराेपी महिला के सगे भतीजे हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी एक जमीन बेचना चाहते थे, लेकिन उमा मना कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें