फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अब एआई से होगी टीबी की जांच

Sun, 22 Feb 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। क्षय रोग (टीबी) के मरीजों की स्क्रीनिंग अब और तेज हो जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से मरीजों की जांच होगी। शासन से आठ मशीनों की मंजूरी मिली है। इसमें एक मशीन आ गई है। एआई होने के कारण बहुत ही सटीक रिजल्ट आएगा। टीबी मरीजों की जांच आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. मनोज देशमणि ने बताया कि मशीन से पांच मिनट में एक्सरे किया जा सकता है। साथ ही इसमें रेडिएशन की मात्रा बेहद कम होती है। यह मशीन एआई तकनीक से लैस है, जो एक्सरे रिपोर्ट का विश्लेषण कर सटीक और त्वरित परिणाम देती है। इससे टीबी की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान संभव हो सकेगी।

जिले में टीबी के आठ हजार मरीज जिले में इस समय टीबी के करीब आठ हजार मरीज सक्रिय हैं। मरीजों को तत्काल चिह्नित करने के लिए शासन ने आठ मशीनों की मंजूरी दी है। अत्याधुनिक एक मशीन उपलब्ध कराई है, ताकि टीबी की समय पर पहचान कर रोग के प्रसार को रोका जा सके। जरूरत पर मशीन को मरीज के घर शिविरों और विशेष जांच कैंपों तक ले जाया जा सकता है। इसका उपयोग संवेदनशील जनसंख्या की जांच के लिए कैंप लगाकर किया जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें