सीतापुर। बिसवां में एक बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी बुआ बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव रामाभारी निवासी मुहीद (19) बाइक से अपनी बुआ को लेकर बिसवां की ओर से रामाभारी जा रहा था। गांव राजाडीह के पास एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों लोग जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मुहीद को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।