सीतापुर। नैपालापुर उपकेंद्र से जुड़े 10 से अधिक मोहल्लों में रविवार को छह घंटे बिजली गुल रही। लंबी कटौती के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस उपकेंद्र से जुड़े नैपालापुर, आनंद नगर, मलुही, बालाजी कॉलोनी सहित अन्य मोहल्लों में दोपहर करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई।
करीब दो घंटे तक बिजली न आने पर लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की। उसके बाद उन्हें बताया कि आनंद नगर में फॉल्ट आ गई। इसी वजह से कटौती की गई है। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतें आईं।