फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: न तो प्रशिक्षित न ही डीएल, दाैड़ा रहे स्कूली वाहन

Fri, 10 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मानकों के विपरीत चल रहे स्कूली वाहन- संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कई वाहनों में न तो प्रशिक्षित चालक हैं और न ही उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है। इसके अलावा सीट बेल्ट और सहायक (कंडक्टर) जैसी जरूरी सुविधाएं भी नदारद हैं। परिवहन विभाग की जांच में यह खामियां कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन


जिले में 732 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनसे 272 विद्यालयों के बच्चों का आवागमन होता है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बृहस्पतिवार को इन वाहनों की जमीनी हकीकत परखी, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुईं।
आर्य नगर क्षेत्र में एक नामी स्कूल की वैन में सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। चालक बिना यूनिफॉर्म के वाहन चला रहा था। न कोई सहायक था और न ही बच्चों की निगरानी करने वाला। बच्चे खुद ही चढ़-उतर रहे थे। चालक की खिड़की के पास लाइसेंस नंबर भी अंकित नहीं था।
विज्ञापन

नवीन चौक इलाके में एक अन्य वैन में लाइसेंस नंबर तो लिखा था, लेकिन चालक यूनिफॉर्म में नहीं था और सहायक भी नहीं मिला। इसी तरह लालबाग चौराहा, आंख अस्पताल और रोडवेज बस स्टॉप पर भी कई वाहन मानकों के विपरीत चलते पाए गए।
बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 10 के चालान
परिवहन विभाग की जांच में 10 ऐसे चालक मिले, जो बिना लाइसेंस स्कूली वाहन चला रहे थे। इन पर चालान की कार्रवाई की गई।
31 मार्च तक 104 वाहनों पर कार्रवाई
परिवहन विभाग के अनुसार 104 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 76 वाहन सीज किए गए। कुल 8.35 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 14 वाहन बिना परमिट और 40 वाहन बिना फिटनेस के पाए गए।
लगातार चल रहा अभियान
एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ड्राइवरों के लाइसेंस, परमिट और अन्य मानकों की नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें