फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नीतू बनीं एबीवीपी अवध प्रांत की अध्यक्ष

Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रस्यौरा स्थित सीतापुर शिक्षण संस्थान में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अवध प्रांत के चार दिवसीय 64वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को पिछले सत्र की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। इसके साथ ही अवध प्रांत की अध्यक्ष नीतू सिंह बनाई गईं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. रूप नारायण सिंह ने विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज की प्रोफेसर नीतू सिंह और पुष्पेंद्र वाजपेयी को अवध प्रांत के अध्यक्ष और मंत्री के रूप में निर्वाचित किया। पुष्पेंद्र वाजपेयी ने बताया कि पिछले सत्र में एबीवीपी अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं ने चार लाख 71 हजार 121 सदस्यों को जोड़ा है।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी कार्यकर्ताओं को अधिवेशन के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के उन्नयन के लिए भी काम कर रही है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और अभाविप के कार्यकर्ता भारत के युवाओं में इस सेवाभाव का बीजारोपण करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

आज विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की देन है कि हम पुनः भारतीय संस्कृति पर गर्व करना सीख रहे हैं। इस उन्नत संस्कृति की विशिष्टता से सभी को परिचय कराने का कार्य कर रहे हैं। हमने 2047 तक जिस विकसित भारत का सपना देखा है निश्चित रूप से उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी एबीवीपी कार्यकताओं का विशिष्ट योगदान रहेगा। विशिष्ट अतिथि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ध्येय यात्रा सतत युवाओं को प्रेरणा देती रही है।
युवाओं ने प्राचीन इतिहास से लेकर आज के प्रमुख आंदोलनों में अपना प्रमुख योगदान दिया है और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ऐसी युवाशक्ति को सशक्त बनाने का काम किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनव मिश्र, स्वागत समिति अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, मंत्री नवीन अग्रवाल व नगर मंत्री अलखकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें