फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला अपराधों की जानी हकीकत

विज्ञापन
डीएम-एसपी से बात करती राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को सीतापुर पहुंचीं। उन्होंने डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था व महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम विशाल भारद्वाज ने उन्हें बताया कि जनपद में मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया, 17 अक्तूबर से शुरू इस अभियान में दिसंबर तक पांच लाख से ज्यादा लोगों को महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है। डीएम ने उन्हें बताया कि सभी तहसीलों, थानों व अन्य संबंधित कार्यालयों में महिला हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। वहीं उच्चतम न्यायालय की विशाखा गाइडलाइन के क्रम में सभी कार्यालय अध्यक्षों का प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। इस मौके पर एसपी आरपी सिंह ने महिला संबंधी अपराधों में हुई कार्रवाई के बारे में बताया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ट्रेनिंग कर रहे जवानों की क्लास अटेंड की
सीतापुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा डीएम, एसपी से मुलाकात के बाद स्थानीय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भी पहुंचीं। उन्होंने ट्रेनिंग कर रहे पुलिस जवानों की क्लास अटेंड की। जिसके जरिए उन्होंने ट्रेनी जवानों से महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान पीटीसी के डीआईजी दिलीप कुमार, एसपी शफीक अहमद, सीओ शिवनारायण यादव, आरआईक्यू उदय सिंह सहित काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें