फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 22, 28 व 29 को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण के पहले चरण के तहत अब 22, 28 व 29 जनवरी को वैक्सीन लगाई जाएगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिले स्तर पर अफसरों ने सेंटर चयन की कवायद शुरू कर दी है। कोरोना टीकाकरण की जिले में 16 जनवरी को शुरुआत हुई थी। पहले दिन चार केंद्रों पर 400 लोगों को टीका लगाया जाना था। इस दौरान 302 कोरोना योद्धाओं ने पहुंचकर टीके की पहली डोज ली थी।
विज्ञापन

अब इनको 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। पहले दिन का टीकाकरण अभियान सफल रहा था। अब इस चरण में छूटे कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में 22, 28 व 29 जनवरी को टीकाकरण होगा। इसको लेकर शासन से निर्देश मिले है। अब जिले में सेंटर चयन की कवायद शुरू हो गई है।
प्लान तैयार किया जा रहा है। एक दो दिन में कोरोना योद्धाओं की संख्या व सेंटर तय हो जाएंगे। इस चरण में उन्हीं को टीका लगाया जाएगा। जिनको पहले चरण में चिह्नित किया जा चुका है। जिले में पहले चरण में 16 हजार 210 हेल्थ वर्कर चयनित किए गए हैं, जिनमे 13,905 सरकारी व 2305 प्राइवेट क्षेत्र के योद्धा है।
विज्ञापन

कोरोना से एक और संक्रमित
जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। सोमवार को महज एक केस पॉजिटिव मिला है। इस मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिले में कोरोना की रफ्तार काफी थम गई है। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 1600 से अधिक जांच की।
यह जांच एंटीजन किट व आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई, जिसमें महज एक केस ही पॉजिटिव आया है। यह हम सभी के लिए राहत भरी खबर है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया जिले में अब महज 25 एक्टिव केस बचे है। जिले में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें