फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

Sat, 25 Jul 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना है।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कृमि मुक्ति अभियान का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इसके तहत बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की जाएंगी। सभी विद्यार्थियों को इन गोलियों का सेवन करना आवश्यक है। अभियान के सुचारू संचालन के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों को ई कवच ऑनलाइन रिपोर्टिंग लिंक पर पंजीकरण करना होगा। यह लिंक डिजिटल माध्यम से अभियानों की प्रगति की रिपोर्टिंग में सहायक होगा। बताया कि नगरीय क्षेत्रों के ऐसे विद्यालय जहां छात्र संख्या एक हजार या उससे अधिक है, स्वास्थ्य विभाग के माइक्रो ऑब्जर्वर, मंडलीय या जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का संचालन कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों को अध्यापक की सहायता से गोली खिलाई जाएगी। अभियान दिवस पर प्रत्येक विद्यालय में एक अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें