फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया महंत की गिरफ्तारी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना क्षेत्र खैराबाद में पिछले दिनों निकाली जा रही एक यात्रा के दौरान बड़ी संगत के महंत की ओर से की गई विवादित टिप्पणी के मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान में लिया है। विवादित टिप्पणी का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अध्यक्ष ने डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी करने के साथ ही सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद आखिरकार हरकत में आई पुलिस ने महंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है। दरअसल मामला 2 अप्रैल का है। इलाके से एक यात्रा निकाली जा रही थी। उस दौरान एक मस्जिद के सामने यात्रा पहुंची थी जहां खैराबाद इलाके में स्थित बड़ी संगत के महंत ने विशेष समुदाय की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।
किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गुरुवार को अचानक वीडियो वायरल होने के बाद मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता गया। क्षेत्र में इसे लेकर विरोध के स्वर भी बुलंद हुए।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने संज्ञान में लिया। ट्वीटर पर मामले की पोस्ट देखने के बाद अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की ओर से डीजीपी को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर महंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। मामले में हुई कार्रवाई के बारे में एक सप्ताह के भीतर आयोग को सूचित किया जाए।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा मामले को संज्ञान में लेने और डीजीपी को पत्र लिखने के बाद जिले की पुलिस हरकत में आ गई। आननफानन खैराबाद थाने में महंत बजरंग मुनिदास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में वायरल वीडियो के आधार पर महंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की ओर से डीजीपी को लिखे गये पत्र में यह भी कहा गया है कि मौके पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे। हालांकि, उनमें से किसी ने भी उन्हें महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपमानजनक बयान देने से नहीं रोका। इसकी कड़े शब्दों में आयोग निंदा करता है, साथ ही यह भी कहा है कि पुलिस को ऐसी घटनाओं में मूकदर्शक नहीं रहना चाहिए।
विवादित वीडियो के वायरल होने के मामले में नामजद हुए महंत ने अपना पक्ष रखते हुए वीडियो जारी किया है। जारी किए गये वीडियो में महंत बजरंग मुनिदास ने कहा है कि यात्रा के दौरान मस्जिद के पास कई मुस्लिम लोग लाठी-डंडे लेकर अपनी छतों पर इकट्ठा हो गये थे। प्रशासन की मौजूदगी की वजह से वह कोई कदम नहीं उठा सके। उन्होंने सिर्फ उनको सजग किया था। वीडियो को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। वीडियो की जांच कराई जाए। देर शाम दूसरा वीडियो जारी कर महिलाओं से माफी मांगी।
खैराबाद में महंत बजरंग मुनिदास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के मामले में कार्रवाई हुई है। जांच की जा रही है। निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें