फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय पक्षी को नोचा

Sat, 02 May 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मोर को इलाज के लिए लेकर जाते वनविभाग के कर्मी।
विज्ञापन
पिसावां। शिवसिंहपुरवा गांव के पश्चिमी इलाके में कुत्तों के एक झुंड ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया। इसमें मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्टरगंज महोली को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा आनंद कुमार यादव व नीरज कुमार ने माली लेखराज की सहायता से घायल मोर को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वन दरोगा आनंद यादव ने बताया कि छुट्टी की वजह से अस्पताल बंद था। इसलिए फोन पर बात कर प्राइवेट चिकित्सक से मोर का प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद घायल मोर को क्षेत्रीय वन कार्यालय में देखरेख के लिए रखा गया है। वन दरोगा आनंद कुमार यादव ने बताया कि मोर की हालत स्थिर है। निरंतर निगरानी की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना से काफी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें