फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 6 मार्च तक सूची में दर्ज करा सकेंगे नाम, मांगी आपत्तियां

Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की सभी विधानसभाओं में मतदाता अब 6 मार्च तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं। सोमवार को अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का पूर्व घोषित कार्यक्रम संशोधित किया गया है। इसके तहत 6 मार्च तक दावे व आपत्तियां दे सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, 27 मार्च तक लोगों को नोटिस भेजकर दावे व आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वह फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र बदलने, दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन, निवास परिवर्तन की दशा में फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) भरकर बीएलओ को देना होगा। नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 भरकर देना होगा।
विज्ञापन

किसी भी समस्या पर जिला निर्वाचन कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 05862-242333 या 9454418071 व टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें