सीतापुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर आते ही शंखनाद और जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। शंखनाद के साथ शुरू हुए भाषण में सीएम योगी सनातन धर्म से जुड़ी कई बातें कीं। उन्होंने नैमिषारण्य से लेकर अयोध्या, प्रयागराज, काशी और मथुरा तक के महत्व की व्याख्या की। सीएम ने कहा कि दुनिया के अंदर कई संस्कृतियां समाप्त हो गईं। लेकिन सनातन धर्म अभी भी पूरे वैभव के साथ कायम है।
सीएम ने कहा कि सनातन ने हमेशा जगत का कल्याण किया है। यहां पहली रोटी गाय को देने के साथ ही आखिरी कौर श्वान को देने की परंपरा है। ऐसी परंपरा पूरे विश्व में कही नहीं होगी। सीतापुर भारत के सनातन धर्म का पौराणिक स्थल है। भारत के वैदिक ज्ञान के संग्रह को स्वरूप देने और उसे लिपिबद्ध करने का स्थल है। उसी स्मृति को बनाए रखने के लिए भारत के पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य को पुर्नस्थापित करने के कार्यक्रम को अपने हाथों में लिया गया है।