सीतापुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय के मीटिंग हॉल में 28 जुलाई को नामांतरण पत्रावलियों के निपटारे और कर वसूली के संबंध में मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। डीएम डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद 12 जुलाई को पौधरोपण अभियान में शामिल होने सीतापुर आए थे। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका का निरीक्षण किया था। वहां लंबित नामांतरण पत्रावलियां देखकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सीमा सिंह ने मेगा कैंप प्रस्तावित किया है।
इसके तहत 28 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांतरण पत्रावलियों का निपटारा होगा। इसके लिए 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें टैक्स लिपिक वैभव कपूर, सुनील द्विवेदी, सौमित्र शुक्ल, कुनाल, उमंग यादव, अभिषेक सेठ, संपत्ति लिपिक राकेश मिश्र, राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा, मृदुल द्विवेदी व रामदेव वर्मा शामिल हैं।
राजस्व निर्धारण अधिकारी कमलेश कुमार चौबे को इस कैंप का प्रभारी बनाया गया है। इस कैंप में यदि किसी भवन स्वामी को बिल की जरूरत होगी तो तत्काल बिल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, नामांतरण शुल्क भी तत्काल जमा कराया जाएगा। (संवाद)