फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मशरूम की खेती ने तीन परिवाराें को बनाया सबल

Wed, 08 Oct 2025 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एलिया में एक महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। यह काम घर के एक छोटे से कमरे में हो रहा है। दो प्रकार के मशरूम की बिक्री का आर्डर घर बैठे ही मिलता है। इससे समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ होने के साथ ही उनके परिवार का जीवकोपार्जन हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रोजहा के राजस्व गांव अटरिया-कीरतपुर में जलधारा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह का संचालन 2022 हो रहा है। इसकी अध्यक्ष आरती देवी हैं। 11 सदस्यों वाले इस समूह ने गठन के साल ही ब्लॉक स्तर पर मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। पीलीभीत जिले के मास्टर ट्रेनर जितिन कुमार ने आरती देवी, सचिव सुमन और कोषाध्यक्ष चंपा देवी को मशरूम उत्पादन की बारीकियां बताईं।
इसके बाद आरती देवी के सहयोग से महिलाओं द्वारा दो प्रकार के (बटन और ढींगरी आयस्टर) मशरूम का उत्पाद किया जा रहा है। आरती देवी ने बताया कि उत्पादित मशरूम की बिक्री के लिए दिक्कत नहीं होती है। इसे ब्लाॅक कर्मी सहित समूह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की ओर से घर बैठे ही ऑर्डर दिया जाता है। वह बताती हैं कि अभी छोटे स्तर पर शुरुआत की है। इससे तीन परिवारों का भरण-पोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें