मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के पीछे चुनावी रंजिश व दस्तावेज फाड़ने का विवाद बताया जा रहा है। सोनेलाल बेहटा की महिला ब्लाॅक प्रमुख के पिता व बसपा जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर का समधी था।
मृतक की बहू सीमा देवी प्रधान चुनी गई हंै। जालेपुर भिठिया गांव में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में ग्रामसभा की बैठक चल रही थी। ग्राम पंचायत सदस्य प्रेमा देवी ने प्रधान सीमा देवी व उनके ससुर पूर्व प्रधान सोनेलाल के कहने पर ग्राम पंचायत से जुड़े दस्तावेज पर अंगूठा लगा दिया।
इस बीच उसका बेटा सुनील वहां पहुंचा और बिना उसकी इजाजत अंगूठा लगाने के लिए झगड़ने लगा। गांव निवासी पप्पू ने रोकने की कोशिश की तो उससे भिड़ गया। सोनेलाल सुनील को समझाकर स्कूल के बाहर ले आए। जैसे ही सोनेलाल उसे छोड़कर पीछे मुड़े सुनील पेट में चाकू घोंपकर भाग निकला।