फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुकान के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 16 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। धरमपुर निवासी एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव घरथरी चौराहे पर बनी उसकी दुकानों के बरामदे में पड़ा मिला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


सदरपुर के पट्टीपुरवा मजरे धरमपुर के आरिफ (38) ने घरथरी चौराहे पर नई दुकानें बनाईं थीं। शनिवार शाम वह घर से खाना खाने के बाद पिता अय्यूब संग दुकानों पर आए थे। वह बरामदे में बिस्तर लगाकर सो गए। पिता अय्यूब के मुताबिक सुबह आरिफ का शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला। सिर व कान के पास धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे। जानकारी पाते ही थानाध्यक्ष मुकुल प्रकाश वर्मा, सीओ महमूदाबाद, एएसपी दक्षिणी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

एएसपी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मौके पर कोई हथियार नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज करते हुए अन्य लोगों से बातचीत की गई है। सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर लेटे थे पिता, करीबियों की भूमिका संदेह के घेरे में

पुलिस की मानें तो आरिफ का अपने परिजनों से कोई विवाद नहीं था, लेकिन जिस बरामदे के एक छोर पर आरिफ लेटे थे। उसके दूसरे छोर पर उनके पिता भी सो रहे थे। रात के करीब साढ़े नाै बजे तक आरिफ ने पास में ही एक ग्रामीण के साथ बैठकर अलाव तापा।

करीब आठ बजे तक आरिफ का भाई माजिद भी वहां मौजूद था। जब हत्या हुई तो किसी को जानकारी नहीं लगी। ऐसे में पुलिस आरिफ के परिजनों की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है। पुलिस अधिकारी आरिफ के परिजनों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक सीसीटीवी लगा है। टीम उसकी फुटेज खंगाल रही है। आरिफ के पास से एक मोबाइल भी मिला है, इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

पत्नी व बच्चों का रोकर बुरा हाल

तीन भाइयों में आरिफ सबसे बड़े थे। माजिद व साजिद की भी शादी हो चुकी है। आरिफ के दो बेटे जीशान (12), शहनवाज (8) हैं। घटना के बाद से सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें