फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जमानत पर छूटे हत्या आरोपियों ने रची साजिश, संपत्ति के लालच में की हेराफेरी

Sat, 30 Nov 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के मोहल्ला बन्नी निवासी रामलखन ने भाई के हत्या आरोपियों पर कागजों में हेरफेर कर उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में महमूदाबाद पुलिस ने जब पीड़ित पक्ष की नहीं सुनी तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रामलखन ने जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वितीय कोर्ट में बीएनएस की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके सगे भाई श्याम बिहारी के कोई संतान नहीं थी। आरोप लगाया कि उसके भाई की संपत्ति हड़पने की नीयत से वर्ष 2022 में अमरेंद्र कुमार व उसकी पत्नी तथा सास ने मिलकर श्याम बिहारी की हत्या कर दी। जिसका केस थाना महमूदाबाद में दर्ज है। मामले में तीनों लोग जमानत पर जेल से बाहर हैं। उसके बाद अमरेंद्र कुमार ने जालसाजी कर अपने आधार कार्ड में पिता सियाराम के स्थान पर श्याम बिहारी का नाम दर्ज करवा दिया। अमरेंद्र कुमार ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस में स्थाई पता बाराबंकी के ग्राम मदनपुर का लिखाया है। हाईस्कूल के प्रवेश पत्र पर अमरेंद्र कुमार पुत्र सियाराम निवासी ग्राम मल्हापुर पोस्ट पर्वतपुर जिला सीतापुर लिखा है। आधार कार्ड में पिता के स्थान पर श्याम बिहारी का नाम लिखा है। जालसाजी कर अपंजीकृत गोदनामा भी तैयार कराया है। पीड़ित द्वारा आरोपी के दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए कार्रवाई की मांग करने पर अदालत के आदेश पर संबंधित पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें