हरगांव। मेला मैदान मार्ग अयूबी ग्राउंड पर तीसरी बार खेला जा रहा हरगांव नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुनीर इलेवन लहरपुर व शाने मछरेहटा के बीच हुआ। मंगलवार रात शाने मछरेहटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुनीर इलेवन लहरपुर ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विनय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। चैंपियन टीम मुनीर इलेवन लहरपुर को कमेटी की तरफ से 41 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। शाने मछरेहटा को 15 हजार रुपये व उपविजेता का खिताब दिया गया।