फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रक चालक का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम

Thu, 14 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक महाराजनगर गांव निवासी सोमनाथ दीक्षित (28) के शव का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।
विज्ञापन

छह वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। उनकी पत्नी नीतू के अलावा उनके दो पुत्र रुद्र व रुद्रांश हैं। मंगलवार दोपहर वह मध्यप्रदेश से मौरंग लादकर अपने साथी चालक तालगांव के अंगेठा निवासी रमाकांत के साथ लखनऊ आ रहे थे।
कानपुर नगर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। नीचे गिरकर सोमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को ही उनका शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें