सीतापुर। स्वच्छ सर्वेक्षण को नगरपालिका ने तैयारियां शुरु कर दी है। हालांकि अभी इसके लिए कोई तारीख नहीं आई है। फिर भी अफसर 15 जनवरी के बाद किसी भी दिन टीम आने की उम्मीद कर रहे हैं।
केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण टीम इस माह में आने की उम्मीद की जा रही है। यह टीम शहर की साफ सफाई व्यवस्था, कूड़े का निस्तारण, डस्टबिन की स्थिति, शौचालय, नगरपालिका में सफाई उपकरण सहित तमाम बिंदुओं को परखेगी।
इनके मूल्यांकन के आधार पर ही नगरपालिका की रैंकिंग तय होगी। इस रैकिंग में सुधार के लिए नगरपालिका ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पालिका में साफ सफाई कैसे बेहतर हो, इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।
सफाई कर्मचारियों को दो टाइम सफाई करने के लिए तय कर दिया गया है। वहीं सफाई उपकरण दुरुस्त किए जा रहे है। जब टीम सर्वेक्षण करने आए तो सब कुछ यहां पर दुरुस्त मिले। जिससे इस बार नगर पालिका को बेहतर रैंकिंग मिल सके।
ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया हालांकि अभी सर्वेक्षण टीम आने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन तैयारियां चल रही है। जब भी टीम आएगी तो यहां पर टीम को बेहतर ही मिलेगा। इसके लिए एक साल से लगातार प्रयास किए जा रहे है।