फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम का जन्मदिन मना

Sun, 22 Nov 2015 11:16 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने कहा कि नेताजी ने अपना समूचा जीवन पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, वंचितों तथा असहायों के उत्थान में समर्पित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ ने भी हरगांव विधान सभा क्षेत्र में फुरकान खां की अध्यक्षता में मुलायम का जन्मदिन मनाया। लहरपुर में केक काटकर मिठाइयां वितरित की गईं।

सपा नेता हाजी सिराज के कटरा स्थित आवास पर, पूर्व विधायक अनिल वर्मा के तहसील रोड कार्यालय पर केक काट गया। महमूदाबाद में समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला चिकित्सालय में फल व मिष्ठान वितरित किए।
विज्ञापन


मैराथन दौड़ में अनुज अव्वल
रविवार को शहर में आयोजित मैराथन दौड़ में अनुज कुमार अव्वल रहे। इनके अलावा शुभम कुमार को द्वितीय, विपिन सिंह तृतीय, मोहम्मद असहद चतुर्थ, श्यामजी पंचम व राकेश कुमार छठे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को शहर विधायक राधे श्याम जायसवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह मैराथन दौड़ तरणताल से आंख अस्पताल, बहुगुणा चौराहा होते हुए पुन: तरणताल में आकर समाप्त हुई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें