फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सावित्री देवी
विज्ञापन
परसेंडी। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम तालगांव के मिरकलीपुर गांव में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सावित्री देवी (65) बुधवार शाम अपने पुत्र की दवा लेने गई थीं। दवा लेकर घर लौटने के बाद वह घर के बाहर बनी कच्ची दीवार के पास खड़ी थीं। लगातार बारिश के कारण दीवार पहले से कमजोर हो गई थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में महिला दब गईं।
तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें